फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान

Mon, 23 Jan 2023 05:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में भिक्षा यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते स्वामी दीपांकर महाराज।
विज्ञापन
- धामपुर पहुंची भिक्षा यात्रा का हिंदू समाज के लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो दो
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर में रविवार को पहुंची भिक्षा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि देश में केवल एक ही आवाज सुनाई देनी चाहिए कि मैं हिंदू हूूं और सनातन मेरा धर्म हैं। हमें जाति बिरादरी में नहीं बंटना है। केवल एक ही ध्येय होना चाहिए कि नो कास्ट, सर्व प्रथम राष्ट्र। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यात्रा ने नगर का भ्रमण किया, इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। दीपांकर महाराज ने कहा कि रविवार को उनकी यात्रा को 60 दिन पूरे हो गए हैं। यह यात्रा दो माह पहले देवबंद से शुरू हुई है। जिसका उद्देश्य सनातनियों को एक सूत्र में बांधकर देश की तरक्की में योगदान देना है। सनातन प्रेमियों के लिए जाति बिरादरी से ऊपर उठकर राष्ट्र ही सर्वोपरि है। उनका कहना है कि उनकी यह यात्रा अभी थमने वाली नहीं है। यह यात्रा पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण के अंतिम छोर तक पूरे देश में चलेगी। गांव हर्रा में चौधरी अरुण प्रताप सिंह, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, डाॅ. आदित्य अग्रवाल, आजाद सिंह, सुनील कुमार, ललित सैनी, विकास जैन, हिमांशु पाराशर, तुषार, निश्चल कुमार, आरएसएस के जिला प्रचारक दीपक कुमार, मनुदेव, शुभम आदि ने यात्रा का स्वागत किया। अध्यक्षता महंत पूरनदास महाराज, संचालन सुनील गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें