फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबादः बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदारः नरेंद्र

Mon, 23 Jan 2023 05:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलालाबाद के हर्सवाड़ा में आजाद समाज पार्टी की बैठक में भाग लेते क्षेत्रवासी।
विज्ञापन
फोटो - 22एनजेडबी07आर
विज्ञापन

नजीबाबाद। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू करेगी। हर्सवाड़ा धर्मशाला में रविवार को हुई आजाद समाज पार्टी की संगोष्ठी में उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। जिला सचिव सुखवीर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने पूंजीवादी शक्तियों के हाथों में देश को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी ने सर्वसम्मति से पार्टी विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक कुमार के संचालन में हुई बैठक में जिला प्रभारी रजत कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कुमार, ललित कुमार, दानिश शेख, धर्मराज हल्दिया सहित अनेक वक्ताओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें