फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयूरेश्वर मंदिर में आयोजित हुआ देव दीपावली पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली पर जगमगाए दीपक, यश-वैभव की कामना
विज्ञापन

नजीबाबाद। देव दीपावली पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ समाज के लिए यश, वैभव और समृद्धि की कामना की।
मथुरापुर मोर स्थित मयूरेश्वर मंदिर पर देव दीपावली आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा के अवसर पर 6500 दीपक प्रज्ज्वलित कर भागवान शिव का अभिषेक किया। भगवान शिव के भजनों से मयूरेश्वर मंदिर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने देवाधि देव भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए समस्त मानव जाति के लिए धन और वैभव की कामना की। श्रद्धालुओं ने पंडित भुवनेश्वर के नेतृत्व में हुई पूजा - अर्चना में डॉक्टर राजीव अरोड़ा, डॉक्टर शालिनी अरोड़ा, देवराज सहगल, निधि अरोड़ा, देवस्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें