गांव कंभौर से गांव सड़ियापुर, अगरी को जोड़ने वाले मार्ग का चल रहा निर्माण
ड़क किनारे गहरे गड्ढे होने से किसानों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अफसरों की अनदेखी कहें या ठेकेदार की मनमानी... नई सड़क के निर्माण में खर्च कम करने के लिए ठेकेदार ने सड़क की दोनों ओर से ही जेसीबी से मिट्टी उठवाकर बीच में डाल दी। सड़क किनारे गहरे गड्ढे होने से किसानों को भी परेशानी हो रही है।
गांव कंभौर से गांव सड़ियापुर, अगरी को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण से कई गांवों का संपर्क जुड़ जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार करीब चार माह से निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क ऊंची करने के किनारों से मिट्टी जेबीसी से डाल दी। सड़क पर पत्थर डाला जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। बरसात के दिनों में या खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई के समय सड़क किनारे गहरे गड्ढों में पानी भरा होने से दरार आने का डर रहता है। साथ ही रात में गहरे गड्ढे होने से हादसा भी हाे सकता है।
खेतों के खाद का पानी गड्ढ़ों में भर रहा
किसान देवेंद्र सिंह, नाहर सिंह, नरदेव सिंह का कहना है कि नई सड़क निर्माण में किनारे से जेसीबी से मिट्टी उठवाकर गहरे गड्ढ़े कर दिए गए। सड़क किनारे खेतों से ही मिट्टी उठाने से फसलों की सिंचाई का पानी गड्ढों में पहुंच रहा है। साथ ही गहरे गड्ढे होने से दुर्घटना का अंदेशा ज्यादा बढ़ गया।
सड़क की परिधि से मिट्टी उठाई जा सकती है। क्योंकि सड़क निर्माण के लिए बाहर से मिट्टी नहीं मिलती। इसलिए सड़क की पटरी के किनारे से मिट्टी उठाकर डाला गया होगा। अगर मिट्टी सड़क की बिल्कुल साइड से उठाई गई तो वह इसकी जांच कराएंगे। शादाब खान, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बिजनौर