फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी स्वावलंबन अभियान चलाने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी सामान के प्रयोग व आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी स्वावलंबन अभियान की घोषणा की है। संगठन के क्षेत्र संयोजक राजीव कुमार ने बताया कि अब स्थानीय उद्योगों को पुुनर्जीवित करने का समय है। देश में 700 से अधिक एमएसएमई क्लस्टर हैं। इन समूहों का लंबा इतिहास रहा है। चीन से अनुचित प्रतिस्पर्धा और अनुचित आयात नीतियों के कारण इनमें से कई औद्योगिक समूहों को बहुत नुकसान हुआ है। कहा कि स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के तहत तैयार की जा रही योजना में श्रमिकों, किसानों, छोटे उद्यमियों, एकेडमिशियन, टेक्नोक्रेट, उद्योग व व्यापार जगत के प्रतिनधिमंडल को शामिल किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के सफल प्रयोगों को गांव के लोगों के बीच प्रचारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें