फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल मंडी को शहर से बाहर करने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फल मंडी को शहर से बाहर करने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू
विज्ञापन

धामपुर। फल मंडी को शहर से बाहर कराने की मांग को लेकर शिवसेना के प्रदेश संयुक्त सचिव विजय जैन ने शुक्रवार से निर्जल आमरण अनशन शुरू कर दिया। चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन फल मंडी को मछली बाजार से बाहर नहीं करता है, आमरण अनशन जारी रहेगा।
गौरतलब है कि शिवसेना प्रदेश संयुक्त सचिव विजय जैन मछली बाजार से फल मंडी को हटाने की मांग को लेकर पिछले तीन सप्ताह से ज्ञापन देते आ रहे हैं। मांग पूरी नहीं हुई तो विजय जैन ने अपने घर निर्जल उपवास रखा। 21 मई को एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया। जब प्रशासन ने नहीं सुनी तो 22 मई से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। फल मंडी में गैर प्रदेशों से ट्रकों द्वारा फलों का आयात निर्यात होता है। चालक परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं कराया जाता। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

22 मई को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने आंदोलन का समर्थन कर जनहित में फल मंडी को बाहर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि शिवसेना के विजय जैन की ओर से किया जा रहा आंदोलन पूरी तरह से अवैध है। कोई भी आंदोलन घर के भीतर नहीं होता है। सार्वजनिक स्थान पर किया जाता है। फिर भी प्रशासन की ओर से समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ महावीर सिंह राजावत ने भी आंदोलन को गलत बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें