गांवों में दूध बेचने का लिया निर्णय
गजरौलाशिव। गांव स्वाहेड़ी में डेयरी संचालकों की बैठक में कहा गया कि लॉकडाउन की वजह से वे अपना दूध शहरों में नहीं ले जा पा रहे हैं। सभी ने गांवों में ही 25 रुपये लीटर मूल्य पर दूध बेचने का निर्णय लिया। कहा कि इससे गांव के बच्चों व बूढ़ों को भी दूध मिलेगा और उनकी सेहत अच्छी होगी। बैठक में धीरेंद्र सिंह, सिट्टू, तनु, गुड्डू, सुधीर आर्य आदि मौजूद रहे।