फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अगस्त को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
16 अगस्त को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक पंचायत में आगामी पेराई सत्र में गन्ने का न्यूनतम मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल कराए जाने की मांग को लेकर 16 अगस्त को जनपद की प्रत्येक तहसील में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पंचायत में किसानों की कई मांगों पर प्रमुखता से चर्चा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय के परिसर में आयोजित पंचायत में संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि गन्ने की फसल को तैयार करने में किसानों को भारी लागत लगानी पड़ रही है। किसान गन्ने का भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान सरदार वीएम सिंह के निर्देश पर गन्ने का उक्त मूल्य निर्धारित कराए जाने की मांग को लेकर 16 अगस्त को जनपद की प्रत्येक तहसील में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बैठक में आगामी गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिले 15 अक्टूबर से पहले चलाई जाए, बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान शीघ्र दिलाए जाने, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने आदि समस्याओं का समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, राकेश चौधरी, ठाकुर नरेंद्र सिंह, रोहित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, शकील अहमद, विजयपाल सिंह, शूरवीर सिंह, यशपाल सिंह, भीम सिंह, देवराज, सुजान सिंह, महाशय घनश्याम सिंह , संदीप कुमार, विवेक कुमार आदि अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें