फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया महापंचायत का ऐलान, बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू की ओर से शनिवार को एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष से गाड़ी लूट का मुद्दा छाया रहा। वहीं नलकूपों के बिजली मीटर समेत अन्य समस्याओं को लेकर महापंचायत की रणनीति बनाई गई। 13 तारीख को कलक्ट्रेट में होने वाली महापंचायत के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने संगठन के सभी पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। जिसमें 13 अगस्त को बिजनौर में होने वाली किसान महापंचायत की सफलता के लिए रणनीति बनी। बताया गया कि जिले के किसान रेलवे स्टेशन के ग्राउंड से एकत्र होकर 11 बजे से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सात से 14 अगस्त तक अग्निपथ विरोध सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा हैं। कहा कि देश में किसानों के बिना मशविरे के तीन काले कृषि कानूनों की तथा किसान नया बिजली संशोधन बिल 2022 ला रही है। बिल आया तो इसके खिलाफ भी आंदोलन चलाया जायेगा।
गन्ना भुगतान, नजीबाबाद मिल की क्षमता वृद्धि नहीं किए जाने और जिले में बन रही नूरपुर मिल में अड़चन लगा रहे लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए भाकियू ने 13 अगस्त को बिजनौर कलक्ट्रेट में किसान महापंचायत कर मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा। वहीं नलकूपों के बिजली मीटर का मुद्दा भी छाया रहा।
विज्ञापन

बैठक में कहा कि जिला अध्यक्ष की गाड़ी लूटने वाले आरोपी जिले में खुलेआम घूम रहे हैं। प्रशासन इतनी बड़ी घटना को हल्के में लेकर पूरे जिले के किसानों का अपमान कर रहा है। ये गाड़ी भाकियू के जिला अध्यक्ष की लूटी गई है और लुटेरे खुलेआम सोशल मीडिया पर भाकियू को चेतावनी दे रहे हैं। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी दिनेश सिंह से मुलाकात कर गाड़ी लूट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। पूर्व डिप्टी एसपी एमपी सिंह की अध्यक्षता व वीरेंद्र सिंह के संचालन आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, महेंद्र प्रधान, विजयपाल सिंह, सरदार वरिंदर सिंह बाठ, जिब्रीश अहमद, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, वीर सिंह डवास, ब्लॉक अध्यक्ष महीपाल सिंह, पंडित देवदत्त शर्मा, गजेंद्र टिकैत, अवनीश कुमार, डॉक्टर विजय चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, विनीत कुमार, जितेंद्र पहलवान, विकास कुमार, सरदार मनप्रीत संधू, अजय गुड्डू बालियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें