फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पाती बंदरों को पकड़वाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पाती बंदरों को पकड़वाने का निर्णय
विज्ञापन

नगीना। नगर पालिका के सभागार में सोमवार दोपहर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाने व नगर में घूम रहे बंदरों को पकड़वाएं जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता व प्रधान लिपिक लाल बहादुर वाल्मीकि के संचालन में आयोजित बैठक में एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा कॉलेज के बाहर स्थित पालिका की छह दुकानों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पत्र भेजा गया। बैठक में पालिका के अधिकतर सभासदों ने नगर में घूम रहे उत्पाती बंदरों व आवारा कुत्तों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने का प्रस्ताव रखा। जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बैठक में सभासद लोकेश देवी द्वारा सफाई कर्मचारियों को ठंड व बारिश से बचाव के लिए बरसाती दिलाने, सभासद रूचि ने नेजो वाली गांवड़ी व नई बस्ती में कच्चे खुदे नाले का निर्माण कराने व सभासद गोपाल शर्मा ने अपने वार्ड में खराब पड़ी कई सड़कों को बनवाने तथा नई पाइप लाइन डलवाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में पालिका के सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, चेयरपर्सन पति शेख खलीलुर्रहमान, मदन पाल सिंह, सभासद गोपाल शर्मा, मोहम्मद तालिब, अशोक कुमार, सुशील कुमार, डॉ. मौअज्जम हुसैन रियाजी, नफीस अहमद, कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, तलत अहमद, मोहम्मद असलम, लाल बहादुर बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें