फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार को बढ़ावा देने को लेगा ऋण वितरण मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उद्योग एवं सेवा केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए 20 दिसंबर को ऋण वितरण मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योगों को बढ़ावा देना केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। शासन के मानकों के अनुसार उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में प्रति एक लाख रुपये के निवेश पर एक व्यक्ति को रोजगार मिलता है। नगीना के काष्ठ कला उद्योग को चमकाने के लिए इसे एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया है। इससे अन्य क्षेत्रों के उद्योगों से जुड़े लोगों को भी उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उत्पादन एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े किसी भी कार्य के लिए ऋण वितरण मेले में हिस्सा ले सकते हैं। ऋण वितरण मेला जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में सुबह दस बजे से लगाया जाएगा। उद्योगों एवं सेवा क्षेत्र के मौके बढ़ने से लोगों को रोजगार मिलेगा। सहायक आयुक्त जौहरी के अनुसार उद्योग या सेवा क्षेत्र में काम करने के इच्छुक लोगों को बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा। ऋण लेने के इच्छुक लोगों को अपना फोटो, आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट, पैनकार्ड एवं बैंक पासबुक साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें