फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरे बच्चे की मौत

Thu, 01 Jun 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के बढ़ापुर में माेहल्ला नौमी में दोमंजिला मकान की छत से गिरे सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उधर, बाजार में मकान के छज्जे से गिरी आठ वर्षीय बच्ची को बेहोश हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नौमी निवासी शमीम का सात वर्षीय पुत्र अलतमश घर की दूसरी मंजिल की छत पर खेल रहा था। अचानक वह सिर के बल नीचे आ गिरा। परिजन बच्चे को नगीना सीएचसी ले गए। यहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय बच्चे ने दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना में बाजार निवासी  शबाना की आठ वर्षीय पुत्री शाजिया मकान की छत से पास के छज्जे पर चढ़ रही थी। पैर फिसलने से वह सिर के बल नीचे आ गिरी। बेहोश हालत में बच्ची को नगीना-बिजनौर के बाद मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें