फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खुले नाले में डूबने से मासूम शिवांश उर्फ किट्टू की मौत

विज्ञापन
मृतक शिवांश उर्फ किट्टू का फाइल फोटो स्रोत परिजन
विज्ञापन
सोमवार देर रात क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में घटित हुई घटना
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन कर सरकार से की 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में खुले नाले ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नाला ढका नहीं होने के कारण दो वर्षीय मासूम शिवांश उर्फ किट्टू की नाले में डूबने से मौत हो गई। सोमवार देर रात हुई घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने, आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाने की मांग को को लेकर गांव में प्रदर्शन किया है। घटना को लेकर गांव में मातम पसरा है।
गांव निवासी जितेंद्र, रविंद्र, विनोद कुमारी, गौतम कुमार रवि कुमार नरेश कुमार आदि ने बताया कि गांव के कौशिक कुमार का दो वर्षीय पुत्र शिवांश किट्टू सोमवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। जब काफी देर तक बालक दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कौशिक के घर के पास एक नाला बना है। जिसकी गहराई तीन फीट, चौड़ाई करीब ढाई फीट है। पंचायत की ओर से नाले का निर्माण 6 महीने पहले हुआ है। आरोप है कि सिस्टम की ओर से नाले को सीमेंटेड पटों से ढका नहीं गया है। यह नाला खुला हुआ पड़ा है। पानी की निकासी भी ठीक नहीं है। नाला पानी से लबालब भरा हुआ है। परिजनों ने शिवांश के न मिलने पर आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की। तब इस दौरान खुले नाले में मासूम का शव मिलने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आजाद समाज पार्टी के मंडलीय महासचिव विवेक सेन से पीड़ित के परिवार के लोगों से मिले और उनकी मदद कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नाला ढका होता तो शायद न जाती मासूम की जान
मृतक बालक के दादा नरेश कुमार जाटव का कहना है कि यदि नाला ढका होता तो मासूम की जान न जाती। खुले नाले को लेकर पहले से ही खतरा बना हुआ था। खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद से नाले को ढकने की मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मृतक किट्टू, कौशिक कुमार के तीन बच्चों में सबसे छोटा था। ग्राम वासियों ने विकास विभाग के अधिकारियों से तत्काल नाले के पानी की निकासी को सही कराने मांग की है। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।

विकास विभाग ने नहीं, समाज कल्याण ने बनाया था नाला, अब होगी जांच
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपांशु कुमार का कहना है कि इस नाले का निर्माण विकास विभाग की ओर से नहीं हुआ। आदर्श प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग ने कराया था।
सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सत्येंद्र कुमार का कहना है कि नाले के निर्माण को समाज कल्याण की ओर से कार्यदायी संस्था ने कराया है। यह कंप्लीट क्यों नहीं हुआ। अधूरे कार्य का मेजरमेंट कैसे बना। वह मामले की जांच करा पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि घटना की जिम्मेदारी तय की जाए। गांव के सभी खुले नालों को तत्काल ढकवाया जाए। तहरीर मिलने पर पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

मृतक शिवांश उर्फ किट्टू का फाइल फोटो स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें