फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुघर्टना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

बिजनौर। एक सप्ताह पूर्व दो वाहनों के बीच फंसकर घायल हुए युुवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
नांगल थाना क्षेत्र के गांव सौबतपुर निवासी मोहम्मद इस्तकार (30) पुत्र मोहम्मद याकूब बाजार में कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक 18 दिसंबर को बुध बाजार के समाप्त होने पर सभी फेरी वाले किराए के छोटे हाथी में सामान भरकर वापस लौट रहा था। बिजनौर-किरतपुर मार्ग पर गांव पेदा के पूर्व एक ढाबे के सामने वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। उसने दूसरे फेरी वालों के वाहन को रुकवाया। इस्तकार सड़क किनारे खड़े खराब वाहन को दूसरे वाहन के पीछे एक रस्से की सहायता से बांध रहा था। अचानक एक कार ने टक्कर मार दी। इससे इस्तकार दोनों वाहनों के बीच में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल इस्तकार को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह इस्तकार की मौत हो गई। पजिनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें