फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। नगीना मार्ग पर शनिवार को हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रोशनपुर प्रताप निवासी प्रकाश चंद (50) कल शाम घर से बाइक पर सवार होकर कोतवाली देहात आ रहे थे। वह केएस स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें प्रकाश चंद और दूसरी बाइक सवार नजीबाबाद निवासी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, प्रकाश चंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र विनीत ने बाइक सवार विकास कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें