फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में बिगड़ी दुकानदार की तबीयत, मौत
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। दो दुकानदारों के बीच मारपीट के बाद थाने लाए गए एक दुकानदार की तबीयत खराब होने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

हल्दौर चौराहे के पास गांव बैरमाबाद गढ़ी निवासी कृष्ण कुमार शर्मा (45) की मोटर बाइंडिंग की दुकान है। उसके बराबर में ही मो. बाबर की इलेक्ट्रिशियन की दुकान है। कृष्ण कुमार शर्मा अपनी दुकान के आगे सीढ़ियां बनाने के लिए निर्माण करा रहा था। इसका बाबर विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज होने लगी। आरोप है कि बाबर व उसके भाई सादाब ने मारपीट शुरू कर दी जिससे कृष्ण कुमार नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बाबर और कृष्ण कुमार को थाने ले आई। थाने में कृष्ण कुमार शर्मा की तबीयत खराब होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधिकारी गुरु चरण सिंह का कहना है कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों की संतुष्टि के लिए कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल भेज दिया गया था, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कृष्ण कुमार के पुत्र पुनीत की तहरीर पर बाबर व सादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और बाबर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें