फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घना कोहरा बन गया काल

Tue, 09 Jan 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में घने कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आकर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव हसनअलीपुर भोगन निवासी मुकेश कुमार, नोएडा में एक दर्जी की दुकान पर काम करता है। मंगलवार की सुबह वह नगीना पहुंचा था, जहां से वह पैदल नगीना-नहटौर मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग ट्रैक को क्रास कर रहा था। तभी सहारनपुर मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार बहनों व मां विरमो देवा का इकलौता कमाने का सहारा था। उनके पिता जसराम का पूर्व में ही निधन हो चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। परिजनों में मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। कोहरे से सड़कों पर रेंगे वाहन कालागढ़। शीतलहर के चलते जहां तापमान में गिरावट है। वहीं, घने कोहरे ने यातायात को प्रभावित किया है। शीतलहर और कोहरे के चलते दृश्यता कम हो रही है। बसों में यात्रियों की संख्या कम होने से बसे भी कम चल रही है। वहीं विक्रम टैंपू चालकों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्दन के अनुसार तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बना है। धर रेहड़, अफजलगढ़, भूतपुरी, शेरकोट में दिन में भी कोहरे का असर देखने को मिला। दिन में कुछ देर के लिए सूरज तो दिखाई दिया, लेकिन शाम ढलते ही कोहरे की चादर ओढ़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें