धामपुर (बिजनौर) । कन्या इंटर कालेज में मंगलवार के जिला विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से पोस्टर , भाषण व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में हेमलता विश्वास, सुप्रिया और अनु श्री ने अपने अपने ग्रुप में पहला स्थान पाया है।
मंगलवार को कॉलेज में विज्ञान प्रौद्योगिकी की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र माहेश्वरी, उप प्रबंधक दिनेश कुमार, गोविंद शरण गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, अभिताभ सिंह, गौरव माहेश्वरी की ओर से मां शारदे के चित्र पर दीप जलाकर किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की ओर से भाषण प्रतियोगिता में हेमलता विश्वास, छवि और श्वेता रानी ने क्रमश: प्रथम , द्वितीय और तीसरे स्थान पर रही। मॉडल में सुप्रिया, श्वेता और पोस्टर प्रतियोगिता में अनु श्री, ईशा, अमरीन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में कई इंटर कालेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. जूही, गय्यर आसिफ, प्रधानाचार्य सविता रानी रही। संचालन डॉ. अमृता चौहान ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम आजाद भगत सिंह और सीओ अर्चना सिंह बतौर अतिथि रही।