फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे वर्ग के चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। रुपयों के लेनदेन के विवाद में दूसरे समुदाय के युवकों ने एक दलित युवक के साथ गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया। आरोपियों ने सरिया और चाकू से भी वार किया। इसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।



मामले में पीड़ित के भाई कपिल कुमार निवासी बक्शीवाला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उसका भाई मनोज मंदिर की साफ सफाई करने के लिए जा रहा था। तभी मोहल्ले के शाहनवाज पुत्र हामिद, पप्पू और फारूक आदि ने उसे रोक लिया। आरोपी नशे की हालत में थे।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने मनोज के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। सरिया और धारदार हथियार से हमला किया गया। इससे मनोज के सिर में गहरी चोट लगी और दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए शुक्रवार को उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि पैसों के लेनदेन का मामला था, नशे की हालत में विवाद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें