मंडावली के गांव कांठपुर में मृत कौवे की जांच करते पशु चिकत्सालय के कर्मचारी।
- फोटो : NAZIBABAD
मृत कौवा जांच के लिए कब्जे में लिया
मंडावली/भागूवाला। गांव औरंगपुर बसंता में एक मकान के पास मृत कौवा मिलने से हड़कंप मच गया। एक दिन पूर्व भागूवाला में एक खेत में बाज मरा हुआ मिला था। गांव में तेजपाल सिंह के मकान के निकट शुक्रवार को कौवा मरा हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे भागूवाला पशु चिकित्सालय के चिकित्सक कर्मवीर सिंह और सहायक नितिन कुमार ने कौवे को कब्जे ले लिया। डॉ. कर्मवीर सिंह का कहना है कि कौवे के बाजू के नीचे घाव है। संभवत: चोट लगने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने कौवे का पोस्टमार्टम कराने का ग्रामीणों कर्मवीर, फहीम, मोहन, मंगू आदि को आश्वासन दिया।