फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शराब की दुकान के पास पड़ा मिला 15 दिन से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई न कराने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



स्योहारा (बिजनौर)। 15 दिन पूर्व लापता हुए युवक अंकित (35) का शव शनिवार को शराब की दुकान के पास पड़ा मिला। युवक नशे का अधिक सेवन करता था। एक वर्ष पहले भी घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उस वक्त उसकी तेरहवीं भी कर दी थी।

शनिवार को सुबह 10 बजे स्टेशन रोड स्थित शराब की दुकान के पास अंकित (35) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम सिपाहीवाला का शव पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि अंकित अत्यधिक नशे का सेवन करता था। हर दूसरे तीसरे दिन घर से गायब हो जाता था। एक साल पूर्व घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसके लापता होने की स्योहारा थाने में सूचना भी दी थी। उस वक्त जब कुछ नहीं पता चला तो परिजनों ने तेरहवीं भी कर दी थी। इसके बाद अंकित खुद ही घर लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 15 दिन पूर्व वह फिर से लापता हो गया था। शनिवार को उसका शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। शव का पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया। थाना निरीक्षक प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें