फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर। करीब पांच माह पहले सुपुर्द-ए-खाक किए गए युवक आरजू के शव को जिलाधिकारी के आदेश पर कब्र से निकलवाते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता अबरार खान ने हत्या की आशंका जताते हुए डीएम अंकित कुमार अग्रवाल से मामले में न्याय की गुहार लगाई थी।
शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव नजरपुर मंझौला बिल्लौच निवासी आरजू (23) पुत्र अबरार खान के शव को पांच माह नौ दिन पहले कब्रिस्तान में दफनाया गया था। परिजनों ने बताया कि 13 जून 2024 को आरजू अपने दोस्तों के साथ रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया था, जहां वह डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जून 24 को उसका शव गांव मोहम्मदपुर लोहरा थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा रामगंगा पोषक नहर से मिला था। जब उन्हें हत्या का शक हुआ तो उन्होंने डीएम से शव को कब्र से निकलवाकर चिकित्सीय परीक्षण कराने का अनुरोध किया।
डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम चांदपुर, नौगावां और शिवाला कलां पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें