नदी में डूबे किशोर का शव मिला
मंडावर। शुक्रवार को नहाते हुए नदी में डूबे किशोर का शव रविवार मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर जैद (15) पुत्र नाजिर निवासी ग्राम मोहद्दीनपुर अपने साथियों के साथ सीमली-मीरापुर के बीच गंगा नदी में नहाने गया था। गंगा में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया था। इसके बाद से गोताखोर की टीम शुक्रवार से ही उसकी तलाश कर रही थी। रविवार देर रात जंगल से लौटते हुए कुछ ग्रामीणों को उसका शव नदी में तैरता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका शव नदी से बाहर निकाला। दरोगा बिजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।