भागूवाला में शव मिलने पर जानकारी लेते सीओ।
- फोटो : NAZIBABAD
जगल में पेड़ से लटका मिला नहटौर के लापता युवक का शव
भागूवाला/नजीबाबाद। कठियारी नदी के पास भागूवाला के जंगल में एक युवक का शव मिला है। शव की पहचान नहटौर से लापता युवक गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
दो नवंबर से लापता नहटौर के गांव शेखुपुरा लाला निवासी गौरव का शव भागूवाला की कठियारी नदी क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मी ने मंडावली पुलिस को इसकी सूचना दी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ के नेतृत्व में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से युवक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लिया।
नहटौर के गांव शेखुपुरा लाला निवासी गौरव कुमार की बाइक दो नंवबर को भागूवाला हाइवे किनारे लावारिस मिली थी। मंडावली पुलिस, बिजनौर की सर्विस जांच और स्वॉट टीम ने घटनास्थल के आसपास युवक की तालश के लिए सर्च अभियान चलाया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने तीन किलोमीटर के दायरे में कांबिंग अभियान भी चलाया था, लेकिन उस दौरान युवक का कोई सुराग नहीं लगा था। शव मिलने की सूचना से परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
युवक के हाथ में लटकी मिली बाइक की चाबी
भागूवाला। पुलिस को घटनास्थल से एक रस्सी का गुच्छा मिला है। गौरव की जेब में मोबाइल और उसके हाथ में बाइक की चाबी लटकी मिली। फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच के लिए नमूने भी लिए।
भागूवाला में लापता युवक का पेड़ से लटका शव उतरवाते सीओ।- फोटो : NAZIBABAD