फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बढ़ापुर रेंज में मिला नर हाथी का शव

Mon, 10 Jul 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बढ़ापुर के जंगल में मिले हाथी के शव को देखते वनाधिकारी।
विज्ञापन
बढ़ापुर (बिजनौर)। नजीबाबाद वन प्रभाग की बढ़ापुर वन रेंज के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में रविवार रात को एक नर हाथी का शव मिला। मृत नर हाथी के दोनों दांत सुरक्षित हैं। सूचना पर मुख्य वन संरक्षक बरेली विजय सिंह व वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्रा ने अन्य वनाधिकारियों के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


चार सदस्यीय पशु चिकित्सकों के दल ने हाथी के शव का अन्तःपरिक्षण किया। प्रथम दृष्टया हाथी की मौत का कारण पेट में संक्रमण व आंतरिक अंगों में कीड़े पड़ना पाया गया। शव से बिसरा बरेली लैब में जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। रविवार रात्रि गश्त के दौरान बढ़ापुर रेंज के वनकर्मियों को रेंज के अनुभाग जहानाबाद खोबड़ा के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में एक नर हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला। वनकर्मियों की सूचना पर बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार तत्काल रेंज के अन्य वनकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और वन विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें