चांदपुर। धनौरा रोड रेलवे फाटक के पास स्थित एक अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अम्हेड़ा निवासी शमशीद अहमद ने अपनी पत्नी निशा खातून को प्रसव के लिए चांदपुर में धनौरा रोड रेलवे फाटक के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के ससुर नसीम अहमद के अनुसार महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। डाॅक्टर ने अल्ट्रासाउंड कर बताया कि बच्चे की मौत हो गई है। डाॅक्टर ने कहा था कि नोर्मल डिलीवरी करने का प्रयास करेंगें। लेकिन डाॅक्टर ने समय खराब कर ऑपरेशन के लिए अंदर ले गया। कहीं और ले जाने की सलाह नहीं दी। ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई, जिस पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। अस्पताल संचालक अमन भाटिया ने बताया कि परिजन अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। बच्चा तीन दिन से मृत था। परिजनों के कहने पर ऑपरेशन के दौरान महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई।