कोतवाली देहात के ग्राम रोशनपुर प्रताप के निकट मृत अवस्था में मिला गुलदार का शावक। फोटो स्रोत वन
शावक की उम्र लगभग चार माह, वाहन दुर्घटना माना जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर राजमार्ग पर गांगन नदी के पुल के पास गुलदार के शावक का शव पड़ा मिला। शावक की उम्र लगभग चार माह आंकी जा रही है। वन विभाग इसे वाहन दुर्घटना मान रहा है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर प्रताप में गांगन नदी के पुल के पास ग्रामीणों ने गुलदार के शावक को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक के शव को गांव मौथेपुर स्थित नर्सरी में ले गए। यहां पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा शावक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया गुलदार के शावक की मौत बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से होना प्रतीत हो रहा है। उम्र लगभग चार माह है। पोस्टमार्टम होने के बाद ज्यादा स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।