फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव पुट्ठी पुट्ठा में मिला मादा गुलदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-वन विभाग के अधिकारी बोले, आपसी संघर्ष में गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। गांव पुट्ठी पुट्ठा स्थित चारागाह की जमीन पर मादा गुलदार का शव पड़ा मिला। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को अपने साथ ले गए। गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में होना माना जा रहा है।




गांव पुट्ठी पुट्ठा में चरागाह की जमीन है। इसे हाल ही में कब्जामुक्त कराकर नगर पालिका को सौंपा गया है। इस जमीन पर फिलहाल सरसों की फसल खड़ी है। शुक्रवार दोपहर ग्रामीण जंगल जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरसों के खेत में गुलदार का शव पड़ा देखा। सूचना पर रेंजर गोविंद राम गंगवार, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, वन दारोगा लखमीचंद, कर्मचारी राणा प्रताप व कलवा सिंह आदि मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर गोविंद राम गंगवार ने बताया कि मृत गुलदार मादा है, जो व्यस्क है। इसकी उम्र लगभग दो वर्ष है। गले पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मामला आपसी संघर्ष का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें