फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहर की फाल पार करते समय पैर फिसला, महिला की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। थाना क्षेत्र के गांव आकू निवासी राम गायत्री (63) पत्नी दयाराम की बुधवार सुबह नहर की फाल पार करते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जा रही थीं। ग्रामीणों ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकालकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार राम गायत्री प्रतिदिन गांव के पास से गुजर रही नहर की फाल पार कर पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जाती थीं। बुधवार को नहर में पानी आने के बावजूद वह फाल पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज बहाव के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरीं। आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार, राजस्व निरीक्षक योगेंद्र कुमार, लेखपाल परवेज आलम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। राजस्व निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को राज्य आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की जानकारी दी गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें