खौ बैराज में डूबा युवक का शव बरामद
शेरकोट। दोस्तो के संग खौ बैराज में नहाने गए युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को नहर से बरामद हुआ। शव के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला अचारजान निवासी ओमप्रकाश का 22 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शनिवार दोपहर बाद खौ बेराज स्थित बड़ी पोषक नहर में नहाने गया था। इस दौरान सुरेंद्र डूब गया। उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैराज के गेटों को बंदकर पानी कम कराया। गोताखोरों ने रविवार देर रात तक सुरेंद्र को खोजा गया पर सफल नहीं मिली। सोमवार को भी तलाश शुरू की गई और घटनास्थल से काफी दूर शव बरामद हुआ। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि शेरकोट खौ बेराज पर गर्मी के दिनों में ऐसा हादसा हर साल होता है, लेकिन युवक फिर भी सबक लेने को तैयार नहीं हैं। हालांकि बैराज प्रशासन की ओर से नहाने पर पूरी तरह से रोक लगी है। उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनिता दहिया भी मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया।