फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला शव, बड़े भाई पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। देर रात नगर के जसपुर तिराहे पर एक चालीस वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में सड़क पर खड़ी बाइक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की ओर से अपने पति की हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात पुलिस को अफजलगढ़ के जसपुर तिराहे पर एक चालीस वर्षीय व्यक्ति के संदिग्ध रूप से बेहोशी के हालात में बाइक पर पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी में ले गए, लेकिन चिकित्सक रजनीश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुराराधेलाल कालेज के समीप रहने वाले बृजगोपाल पुत्र नंदराम के रूप में की गई। मृतक की पत्नी उषा की ओर से जेठ- जेठानी सहित पांच लोगों के विरूद्ध अपने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया गया है।
इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से अपने जेठ सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने व घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मृतक व उसके माता पिता का जमीन को लेकर अपने बड़े भाई से विवाद चल रहा था जिसमें नगीना न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें