फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ ने गन्ना सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीओ ने गन्ना सर्वे कार्य का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। सर्वे के दौरान किसानों से खेतों पर मौजूद रहने की अपील की। उन्होंने बरकातपुर चीनी मिल क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी में सर्वे का निरीक्षण किया। बताया कि इस बार केवल गन्ना पौधे का सर्वे किया जा रहा है। पिछले पेराई सत्र में किसानों के पास पौधे की जो फसल थी उसे पैड़ी मान लिया गया है। सर्वे के दौरान किसान खेतों में ही मौजूद रहें। अगर पौधे के रकबे, प्रजाति दर्ज कराने में कोई दिक्कत आ रही है तो उसका निस्तारण खेत पर ही करा लें, ताकि सीजन के समय कोई दिक्कत न आए। उन्होंने किसानों से फसल को रोगों से बचाकर रखने तथा रेड रॉट का असर दिखने पर तुरंत विभाग या चीनी मिल को सूचित करने को भी कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें