फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में 37 डिग्री पहुंच गया दिन का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में पारा बढ़ने लगा है। रोजाना तापमान में हो रही वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। शनिवार को दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अभी तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


जिले में सुबह से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। चटकती धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। धूप तेज होने पर लोग सिर पर कपड़ा रखकर घरों से बाहर निकलते हुए नजर आए। गर्म हवा चेहरे को झुलसा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पानी का इस्तेमाल रहे हैं। साथ ही आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर भी गर्मी से बचाव कर रहे हैं। तेज धूप निकलने से रोजाना तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि तापमान में अभी बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को अधिक गर्मी सताएगी। कुछ ही दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
21 अप्रैल 34.6 16.4

22 अप्रैल 36 15.8
23 अप्रैल 36.2 15.6

24 अप्रैल 35.2 15
25 अप्रैल 36.2 15.2

26 अप्रैल 36.6 15.8
27 अप्रैल 37 16.2
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें