फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई कर भविष्य की उड़ान भरेंगी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई कर भविष्य की उड़ान भरेंगी बेटियां
विज्ञापन

बिजनौर। किन्हीं कारणों से कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राएं फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगी। छात्राएं आगे की पढ़ाई कर अपने भविष्य की उड़ान भरेंगी। पहले चरण में 56 छात्राओं को कक्षा नौ में प्रवेश दिलाया जा रहा है। छात्राएं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजनांतर्गत बने कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका छात्रावास में रहेंगी।
छात्राओं की पढ़ाई एवं उनके रहने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजनांतर्गत जनपद में दो कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका छात्रावास बनाए गए हैं। एक छात्रावास बुढ़नपुर ब्लॉक के ग्राम सत्तोनंगली एवं दूसरा ब्लॉक नूरपुर के ग्राम रतनगढ़ में है। कक्षा आठ पास करने के बाद किन्हीं कारणों से काफी छात्राओं की पढ़ाई बीच में छूट जाती है। कक्षा आठ से पहले बेसिक शिक्षा विभाग ऐसी ड्राप आउट छात्राओं को चिह्नित कर उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव ने बताया कि कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं को कक्षा नौ में प्रवेश दिलाया जा रहा है। कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए छात्राएं राजकीय छात्रावास में रहेंगी। कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका छात्रावास सत्तोनंगली 20 एवं रतनगढ़ छात्रावास में 36 छात्राओं के प्रवेश के लिए सहमति प्राप्त हो गई। इन छात्राओं के निकटवर्ती विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार का कहना है कि कक्षा नौ में प्रवेश व छात्रावास में रहने के लिए छात्राओं, अभिभावकों की सहमति मिल गई है। बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राएं फिर से मुख्यधारा से जुड़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें