वादों की सुनवाई की तारीख निर्धारित
बिजनौर। जिला जज जयश्री आहुजा ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार 15 अप्रैल से तीन मई तक लॉकडाउन के दौरान जनपद के विभिन्न अदालतों में लगे विभिन्न वादों की सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित कर दी है। 15 अप्रैल के वादों की सुनवाई पांच मई को, 16 अप्रैल के वादों की सुनवाई छह मई को, 17 अप्रैल के वादों की सात मई, 18 अप्रैल वालों की आठ , 20 अप्रैल के वादों की 11 को, 21 अप्रैल वालों की 12 को, 22 अप्रैल के वादों की 13 को, 23 अप्रैल के वादों की सुनवाई 14 को, 24 अप्रैल के वादों की 15 को, 27 अप्रैल के वादों की 16 को, 28 अप्रैल के वादों की 18 को, 29 अप्रैल के वादों की 19 को, 30 अप्रैल के वादों की 20 को, एक मई के वादों की 21 मई को, दो मई के वादों की सुनवाई 22 मई को होगी।