फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हैंडी पर जमकर हुई रंगों की बरसात

Sat, 23 Mar 2019 12:07 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में आदर्श होली जुलूस का उद्घाटन करते विधायक अशोक राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में  आदर्श होली हवन समिति की ओर से दुल्हैंडी के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के बीच बृहस्पतिवार को भव्यता के साथ होली हवन जुलूस निकला। जुलूस में बड़ी संख्या में हुरियारों ने भाग लिया। जुलूस का शुभारंभ विधायक अशोक राणा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया, डा. शंकरलाल शर्मा, अनिल अग्रवाल कटका, समाजसेवी चिकित्सक डा.आदित्य अग्रवाल, महेंद्र धनौरिया, वीरेंद्र रस्तोगी आदि ने नारियल फोड़कर, गुब्बारे उड़ाकर किया। अगले दिन बृहस्पतिवार को दुल्हैंडी के दिन निकले होली हवन जुलूस का शुभारंभ भाजपा विधायक अशोक राणा, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र रस्तोगी, डा. शंकर लाल शर्मा ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर किया।
विज्ञापन

मोहल्ला गुजरातियान स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुआ होली हवन जुलूस नगर के सभी परंपरागत मार्गों से होता हुआ राधा कृष्ण मंदिर पर जाकर ही संपन्न हुआ। इसके बाद फल चौक से मंदिर ठाकुरद्वारा वजरिया रंग समिति की ओर से निकलने वाले गीले रंग की गाड़ियां पीछे से जुलूस में शामिल हुईं। स्वागत करने वालों में विशेषकर मुसलिमों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
जुलूूूस में जय श्री राम-जय श्री राम के जयकारे लगे
जुलूस में हुरियारे एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्री राम-जय श्री राम। हर हर मोदी-घर घर मोदी के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुुलूस में आदर्श होली हवन समिति के अध्यक्ष चौ.रवि कुमार सिंह, शेखर अग्रवाल, निखिल छावड़ा सन्नी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दिनेशचंद अग्रवाल नवीन, सर्व ब्राह्यण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अनिल शर्मा, ऋषभ जैन, भूपेंद्र रहे। पुलिस ने भी खेली होली
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस कोतवाली में शुक्रवार को पुलिस ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें