फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य से दिया अनेकता में एकता का संदेश

Sun, 01 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हिंदुस्तानी होने पर गर्व है विषय पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि सीबीएसई डायरेक्टर डा. एमवीवी प्रसाद राव, स्कूल प्रबंधक अनिल चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विद्यार्थियों ने सूफी डांस, कर्म ही पूजा है, स्वामी विवेकानंद, प्रभु का आगमन, जय हो आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर अनेकता में एकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने डांस और एकांकी के जरिए भारतीय संस्कृति को सर्वश्रेष्ठ बताया। कक्षा द्वितीय के अब्बास, पांच के विहान चौधरी एवं उन्नति अग्रवाल को स्टार चाइल्ड अवॉर्ड, शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए निवेश त्यागी, नैनसी, अनुभव एवं काव्या,हर्ष, अनिकेत और रिया सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें