फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलबाग के पास दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलबाग के पास दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गोलबाग के निकट एक साइकिल सवार व्यक्ति के पीछे आ रही एक कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना हीमपुर दीपा के गांव चौकपुरी निवासी शेरसिंह (50) अपने गांव में परचून की दुकान करता था। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार को दुकान का सामान लेने साइकिल से कस्बा झालू गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर शाम करीब छह बजे जब वह साइकिल पर दुकान का सामान लेकर अपने गांव जाने के लिए झालू से गोलबाग मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पर पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। शेर सिंह के पुत्र शरद ने फरार कार चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि फरार कार चालक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें