फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली

विज्ञापन
विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकालते विद्यार्थी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली
विज्ञापन

बिजनौर। मोहम्मदपुर देवल ब्लॉक में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का आयोजन नेहरू युवा केंद्र और डीएवी इंटर कॉलेज के सहयोग से हुआ। रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज गोस्वामी, जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल, एनएसएस प्रभारी अरुण कुमार गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज गोस्वामी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा ने 2018 को तीन जून को विश्व साइकिल दिवस मनाने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि सभी को नियमित रूप से दिन में दो से तीन किलोमीटर साइकिल चलानी चाहिए। इससे शरीर फीट रहेगा और पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। नम्रता कौशल ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अरुण कुमार गर्ग ने कहा कि साइकिल एक विशेष गति है, इसलिए साइकिल से सड़क दुर्घटना, ट्रैफिक जाम की संभावना कम है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्पना, आनंद कुमार, तरुण कुमार, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, नकुल कुमार, उजाला आर्य, परितोष चौहान, नवनीत कुमार, अनिकेत, लक्की, रचित राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें