फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिकरण के लिए जिला जज के नेतृत्व में निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
बिजनौर में जिला जज एमपी सिंह नेतृत्व में साईकिल रैली निकालते न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व कर्मचा? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नालसा के तत्वाधान में नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए 31 अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलाए गए अभियान के समापन के अवसर पर जिला जज एमपी सिंह के नेतृत्व में बिजनौर शहर में साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इस अवसर जिला जज एमपी सिंह ने आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारो, मौलिक कर्तव्यों एवं नालसा की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साइकिल रैली जजी से शक्ति चौक, नगरपालिका चौक से रोडवेज से होती हुई जजी पर ही समाप्त हुई। रैली में परिवार न्यायालय के न्यायधीश विनोद कुमार सिंह, अपर जिला जज रामोतार यादव, एडीजे अवधेश कुमार, एडीजे डॉ. विजय कुमार, एडीजे हनी गोयल, एडीजे अनिल राणा, एडीजे रामलाल, सीजेएम शारिब अली, एसीजेएम अभिनव यादव, दिवानी कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेता सुधीर विश्नोई, पीए स्टेनोग्राफर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह नेगी सहित अधिवक्ता और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें