फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - 426 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे

Thu, 11 May 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- औद्योगिक उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम के दो करोड़ 84 लाख रुपये बकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विद्युत निगम के अधिकारियों ने औद्योगिक बकायादारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। धामपुर उप खंड क्षेत्र में 2084 बिजली के औद्योगिक कनेक्शन हैं। इन सभी पर करीब दो करोड़ 84 लाख रुपया बकाया है। अधिकारियों ने अभियान चला कर 426 कनेक्शनों को विच्छेदित कर दिया।
उप खंड अधिकारी तुषार राय ने बताया कि धामपुर और शेरकोट क्षेत्र में मिलाकर 1940 कामर्शियल और 144 औद्योगिक बिजली के कनेक्शन हैं। इन पर निगम का दो करोड़ 84 लाख रुपया बकाया है। पिछले दिनों निगम के अध्यक्ष ने बिजनाैर में आकर निगम के कार्यों की समीक्षा की थी। निगम की ओर से अब बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जो बकाया को जमा नहीं कर रहा है। उनके कनेक्शनों को काटकर वसूली के लिए आरसी तहसील को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि अब तक 426 लोगों के कनेक्शनों को काटा जा चुका है। शेरकोट में 50 लाख रुपये, धामपुर में एक करोड़ 84 लाख कामर्शियल और 49 लाख रुपये औद्योगिक कनेक्शनों पर बकाया है। जिसे जमा करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि जल्द ही उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए जो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें