पुलिया और नाला निर्माण कार्य शुरू
नजीबाबाद। कंबल फैक्टरी में पानी भरने के मामले में नगरपालिका परिषद ने मुख्य चौराहे की पुलिया और नाला निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
नगरपालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप के निर्देश पर ठेकेदार ने कंबल फैक्टरी के निकट कृष्णा टाकीज चौराहे पर खस्ताहाल नाला निर्माण और पुलिया पर स्लैब डालने का काम शुरू कर दिया। नाला निर्माण और पुलिया पर स्लैब डालने के लिए नगरपालिका परिषद ने कृष्ण टाकीज पर रेलवे स्टेशन रोड से आने वाले यातायात को पूरी तरह डायवर्ट कर दिया। मार्ग डायवर्ट होने से क्षेत्रीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ठेकेदार पप्पू ने बताया कि दो दिन में नाला और स्लैब डालने का काम पूरा होने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।