ध्वजारोहण के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
नजीबाबाद/जलालाबाद। शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के साथ देश के अमर शहीदों को याद किया गया।
साहू जैन कालेज नजीबाबाद में प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेटों के नेतृत्व में सामाजिक समरसता, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता-अखंडता के संदेश के साथ रैली निकाली गई। वालिया ग्लोबल एकेडमी में चेयरमैन रमाकांत वालिया, एमडी कमलकांत वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सचिव रविंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्या डॉ. अंजना राजपूत की उपस्थिति में चेयरमैन ओमप्रकाश राजपूत ने, मूलचंद एकेडमी में प्रबंधक अनिल चौहान व ममता सिंह ने, एमजीएम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार ने, बाल सदन मांटेसरी स्कूल में प्रधानाचार्या किरन बाला ने, मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर स्कूल में अध्यक्ष खुर्शीद आलम, प्रबंधक मो. यूनुस सहित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
सेंटमेरी स्कूल नजीबाबाद में फादर जिंटो और प्रधानाचार्या सिस्टर जेनी फ्रांसिस ने ध्वजारोहण किया। किसान सहकारी चीनी मिल जूनियर हाईस्कूल नजीबाबाद के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह की उपस्थिति में मुख्य रसायनविद वीके मिश्रा ने, सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनय कौशिक, आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक पवन कुमार और प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला, मोहम्मद अली जूनियर हाईस्कूल हुसैनपुर में ग्राम प्रधान मो. आरिफ और फहमीद अहमद ने, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अस्दुल्लापुर में ग्राम प्रधान फहमीद अहमद और मुख्य अध्यापक आबिद कुरैशी ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। डीएमआर डिग्री कालेज भागूवाला में एमडी आरके सागर ने, विजन कालेज में मुख्य अतिथि डॉ. संदीप कुमार व नफीस अहमद ने डायरेक्टर मो. अय्यूब ने, एमएस एजुकेशन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ओमकार सिंह की उपस्थिति में मुख्य अतिथि हाजी हनीफ, एमडीकेवी और एमडीएस इंटर कालेज में प्रधानाचार्या शोभा वर्मा और अनुपम माहेश्वरी की उपस्थिति में प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। प्राइमरी विद्यालय औरंगाबाद में मुख्य अध्यापिका निगहत परवीन और प्रधानपति मो. आरिफ ने, जूनियर हाईस्कूल भागूवाला में प्रबंधक मनोज कुमार ने, जलालाबाद प्राइमरी विद्यालय में मुख्य अध्यापिका विम्मी पाल, प्राइमरी विद्यालय अस्दुल्लापुर में मुख्य अध्यापिका राजकुमारी और ग्राम प्रधान फहमीद अहमद ने, हबीब मेमोरियल स्कूल जलालाबाद के प्रबंधक नसीम खां और सुरय्या खान ने ध्वजारोहण किया। सत्येंद्र गोयल सरस्वती विद्या मंदिर नांगलसोती में भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने ध्वजारोहण किया। उधर कांग्रेस कमेटी की ओर से जयपाल गार्डन में नगर अध्यक्ष एम अकरम खां ने ध्वजारोहण किया। इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव मुफ्ती उवैस अहमद शिब्ली कासिम ने नूरानी मस्जिद जाब्तागंज में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।
नजीबाबाद में गणतंत्र दिवस पर रैली निकालते साहू जैन कॉलेज के एनसीसी कैडेट।- फोटो : NAZIBABAD
मंडावली के महर्षि दयानंद सरस्वती स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद के विजन कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण में शामिल कॉलेज स्टाफ।- फोटो : NAZIBABAD