फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोतवाली देहात - हाईवे किनारे फेंकी कारखानों से निकली की राख

Sun, 05 Mar 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हवा से राख उड़कर बाइक सवारों की आंखों में गिरने से हो रहे हादसे
विज्ञापन

- पानीपत-खटीमा हाईवे पर छोईया नदी से बांकपुर चौराहे तक लगे हैं राख के ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। कारखानों से निकलने वाली राख को पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर ठिकाने लगाया जा रहा है। हवा चलने पर राख राहगीरों की आंखों में गिर रही है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार हादसों का शिकार हो जाते हैं।
बिजनौर-नगीना मार्ग पर स्थित कई कारखानों से निकलने वाली राख और चूना सड़क पर डाला जा रहा है। हाईवे पर डाली जा रही राख बाइक सवारों को परेशान कर रही है। हवा चलने के साथ ही राख बाइक सवारों की आंखों में गिर रही है। ग्रामीणों ने इस राख से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक पेपर मिल को नोटिस दिया है। जिसमें राख और चूने का नियम पूर्वक निस्तारण करने के लिए कहा गया है। राख का सही निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मोहित पेपर मिल को नोटिस देकर बताया गया है कि रात को ओवरलोड वाहनों को सड़क पर नहीं भेजा जाए। इसके अतिरिक्त राख और चूने का निस्तारण नियम पूर्वक कराया जाए। राख को इधर-उधर ले जाने से पहले उसे तिरपाल से ढका जाए।
वर्जन::
हवा के साथ राख आंख में गिरने से कॉर्निया पर चिपक जाती है। जिससे आंख में जख्म हो जाता है। अगर समय से दवाई नहीं ली गई तो आंख में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। आंख के लिए फैक्टरी से निकलने वाली राख खतरनाक रहती है - डॉ. मनोज सैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन


हाईवे पर फैक्ट्रियों से निकलने वाली राख डालना बिल्कुल गलत है। मामला संज्ञान में है। हाईवे पर राख डालने के मामले की जांच कर फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - विकास मिश्र, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें