द्वारिकेश शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू
नजीबाबाद। द्वारिकेश शुगर मिल का पेराई सत्र पारंपरिक पूजन के साथ शुरू हुआ। शुगर मिल के उपाध्यक्ष वर्क्स केपी सिंह व मुख्य महाप्रबंधक गन्ना रमेश परशुरामपुरिया के निर्देशन में पेराई सत्र का शुभारंभ पुजारी मुरारीलाल शर्मा ने हवन-पूजन के साथ कराया। पूजन के बाद मिल की चेन में गन्ना डालकर गन्ना पेराई शुरू हुई। तौल कांटों पर गन्ना लेकर पहुंचे बैल-बुग्गी और वाहन गन्ना किसानों का मिल प्रशासन की ओर से तिलकोत्सव और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक गन्ना रमेश परशुरामपुरिया ने गन्ना किसानों से चीनी मिल तौल कांटों और गन्ना क्रय केंद्रों पर साफ-सुथरा अगोला गन्ना लेकर आने की सलाह दी। पेराई सत्र शुभारंभ अवसर पर जीवराज सिंह, एसएस शेखावत, रतन सिंह, यशपाल सिंह, सुनील चौहान, भगवंत सिंह, अमिचंद, केके मिश्रा सहित मिल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।