पूजन के साथ पेराई सत्र शुरू
धामपुर। मिल के प्रबंध निदेशक कुंवर गौरव गोयल ने अधिकारियों के साथ चेन यार्ड नारियल फोड़ कर गन्ने को चेन में डालकर पेराई सत्र की शुरुआत कर दी। चीनी मिल प्रबंध निदेशक ने चीनी मिल गन्ना तौल कांटों पर गन्ना लेकर पहले पहुंचे किसान को सम्मानित किया। इस मौके पर चीनी मिल के अध्यक्ष सुभाष पांडेय, उपाध्यक्ष एमआर खान, जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, सुशील महेरोत्रा चीफ फाइनेंस आफिसर, अक्षत कपूर फाइनेंस हैड, वासुदेव यादव जीएम इंजीनियर विभाग, अनिल शर्मा प्रोडक्शन हैड, हितेश कुमार डिस्टलरी हैड, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के पिता रुमाल सिंह आदि रहे।