फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसएम ग्रुप की तीन चीनी मिलों की बढे़गी पेराई क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसएम ग्रुप की तीन चीनी मिलों की बढे़गी पेराई क्षमता
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर। प्रदेश में आठ चीनी मिलों द्वारा पेराई क्षमता का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इन चीनी मिलों में तीन चीनी मिल डीएसएम ग्रुप की शामिल हैं। ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा का कहना है कि ऐसा किसानों की सहूलियत को देखते हुए किया जा रहा है। पेराई क्षमता के विस्तारीकरण के बाद किसानों की गन्ने की आपूर्ति समय से होगी और किसान समय खाली खेतों में रबि आदि की फसलो को बोकर बढ़िया मुनाफा कमा सकता है।
डीएसएम ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश की आठ चीनी मिलों में पेराई क्षमता को पहले से और ज्यादा बढ़ाया जा रहा है। इन चीनी मिलो में डीएसएम ग्रुप की असमौली, मीरगंज व रजपुरा की चीनी मिलें शामिल हैं। जिले की बूंदकी चीनी मिल भी शामिल है। जबकि अन्य चीनी मिलों में मैजापुर, निगोही, जवाहरपुर व फरीदपुर की चीनी मिल शामिल हैं। बताया गया कि पहले रजपुरा चीनी मिल की पेराई क्षमता 85 हजार क्विंटल की थी। जिसे अब बढ़ाकर 90 हजार किया जा रहा है। असमौली चीनी मिल की क्षमता 90 से बढ़ाकर एक लाख पांच हजार क्विंटल की हो रही है। मीरगंज चीनी मिल की क्षमता को 50 से 60 हजार क्विंटल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूदंकी चीनी मिल के उपाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि उनकी मिल की क्षमता अब तक 65 हजार क्विंटल की थी। जिसे बढ़ाकर अब 75 हजार क्विंटल किया जा रहा है। क्षमता के बढ़ने से किसानों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप में पर्याप्त गन्ना पर्चियां मिलेंगी। धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह का कहना है कि धामपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता 24 घंटे में एक लाख 40 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करने की है। एक-सवा लाख क्विंटल की पेराई क्षमता से मिल को चलाने का प्रयास किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें