फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोई के साथ कपड़े जलाकर प्रदूषण फैला रहे कोल्हू

विज्ञापन
मंडावर में कोल्हू पर ईधन के रूप में जलाए जा रहे कपड़े। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
खोई के साथ कपड़े जलाकर प्रदूषण फैला रहे कोल्हू
विज्ञापन

मंडावर। क्षेत्र में चल रहे एक कोल्हू पर खोई के साथ पुराने कपड़े जलाए जा रहे हैं। खोई के साथ कपड़े जलाने से काला धुआं निकलने से वायु प्रदूषण फैल रहा है। शहर के पास में ही शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कोल्हू व क्रेशरों पर ईंधन के रूप में खोई का ही प्रयोग किया जाता है। इनमें कपड़े ईंधन के रूप में नहीं जलाए जा सकते हैं। लेकिन बिजनौर मंडावर मार्ग पर चल रहे एक कोल्हू में खोई से अधिक मात्रा में कपड़े जलाए जा रहे हैं। कपड़े जलने से काला धुआं निकल रहा है जो पर्यावरण प्रदूषित कर रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कोल्हू मालिक ने ईंधन के रूप में जलाने के लिए एक ट्रक से अधिक पुराने कपड़े कहीं से मंगवाए हैं। खोई से ज्यादा कपड़े जलाए जा रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी मौर्य का कहना है कि कपड़े का ईंधन में प्रयोग नहीं हो सकता है। वे कोल्हू संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें