फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए ही बाजारों में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
बिजनौर में जनता मेडिकल पर दवाई लेने के लिए सोशल डिस्टेंस भूले लोग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिना मास्क लगाए ही बाजारों में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। चौथा लॉकडाउन खत्म होने के एक दिन पहले बाजार में खूब भीड़ उमड़ रही है। लापरवाही का आलम यह है कि अब तो बहुत से लोग बिना मास्क लगाए ही बाजार में आ रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों का चालान कर रही है।
विज्ञापन

जनता अब लॉकडाउन को नहीं सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना संक्रमण को हराने के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर रही है। सरकार ने बाजार में जरूरत होने पर ही जाने की अनुमति दी है। लेकिन बाजार खुलने के बाद से सभी सड़कों की ओर भाग रहे हैं। किसी को भले ही कुछ खरीदना न हो लेकिन फिर भी वह बाजार की ओर दौड़ रहा है। शनिवार को तो कुछ वाहन चालक बिना मास्क लगाए ही सड़कों पर घूमते रहे। यातायात पुलिस ने शास्त्री चौक पर अभियान चलाकर ऐसे लोगों के चालान काटे। ऐसे लोगों को तुरंत आसपास की दुकानों से मास्क खरीदकर लगाने को कहा गया। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि बिना मास्क के बाजार में आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें