फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक
विज्ञापन

बिजनौर। भक्तों के आराध्य भगवान आशुतोष की आस्था में श्रद्धालुओं की शिवालयों मेें भीड़ रही। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर होने तक जलाभिषेक किए जाने का सिलसिला जारी रहा। शिव मंदिरों में ओम नम: शिवाय की गूंजता रहा। पंचाक्षर मंत्र का भी उच्चारण कर भक्तों ने भगवान शिव से मंगल कामना की।
विज्ञापन

सावन माह के तीसरे सोमवार की तड़के से ही शहर से लेकर गांव देहात तक के शिवमंदिरों में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। खारी में स्थित झारखंडी शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की काफी भीड़ रही। दोपहर होने तक भक्तों ने जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ को प्रिय पंचामृत से आशुतोष का अभिषेक किया। गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से भी अभिषेक किया गया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, मिष्ठान और फल भी अर्पित किए। भक्तों ने अभिषेक कर अपने आराध्य देवों के देव महादेव से मंगल कामना की। युवतियों सोमवार के व्रत की शुरुआत जलाभिषेक से की। श्रद्धालुओं ने घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। वहीं नजीबाबाद में मोटा महादेव मंदिर, नगीना में बड़ा मंदिर और चांदपुर में भी झारखंडी मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें